फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कार की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा घायल

Thu, 05 Dec 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
चर्मुखा हरिरामपुर में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार व मौके पर मौजूद भीड़।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली के चमुर्खा हरीरामपुर गांव के पास बुधवार दोपहर बाद कार ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके चाचा की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे स्थित पानी से भरे गड्ढे में चली गई। चालक कार छोड़कर वहां से भाग खड़ा हुआ। जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के लखैचन गांव निवासी रामजी यादव (45) अपने भतीजे विशाल यादव (23) के साथ बाइक से अकबरपुर जा रहे थे। जब वे चमुर्खा हरीरामपुर गांव के निकट पहुंचे,तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों चाचा-भतीजे सड़क पर गिर पड़े। बाइक विशाल चला रहा था। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद अनियंत्रित हुई कार सड़क के किनारे स्थित पानी से भरे गड्ढे में चली गई। कार चालक को मामूली चोटें आईं। इससे पहले कि आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, चालक कार छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इस बीच गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामजी को मृत घोषित कर दिया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद विशाल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही कार व बाइक को थाने पहुंचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विशाल ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें