फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जा रहे दो युवकों को लाठियों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। बाजार से बाइक से घर लौट रहे दो युवकों की हंसू का पूरा गांव के निकट कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस दौरान धारदार हथियार का भी प्रयोग किया गया। इसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं। पीड़ितों ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अराजी देवारा गांव के हंसू का पूरा निवासी विनोद व मोहित शनिवार देर शाम एक ही बाइक से साबितपुर बाजार से घर जा रहे थे। आरोप है कि जब वे गांव के निकट पहुंचे, तभी सुनसान स्थान पर कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। अभद्रता करने के साथ दोनों की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान धारदार हथियार का भी प्रयोग किया गया, जिससे विनोद को चोटें आईं। चीख पुकार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
इस बीच सूचना पर डॉयल 112 के सिपाही भी मौके पर पहुंच गए। हमलावरों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मारपीट के साथ ही उनके मोबाइल भी हमलावर छीन ले गए। एसओ दुर्गेश मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें