फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नहाने के दौरान सरयू में डूबे दो बहनें व दो भाई

विज्ञापन
 राजेसुल्तानपुर के चांड़ी घाट पर युवको के डूबने पर रोते बिलखते परिवारीजन। - संवाद
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के चांड़ीपुर गांव स्थित सरयू नदी में नहाने के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर दो चचेरी बहनों के साथ ही दो सगे भाई नदी में डूब गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों भाइयों में से एक को तो बचा लिया लेकिन अन्य तीन नदी की गहराई में समा गए। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में गोरखपुर से एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया। देर शाम तक तलाश के बावजूद कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के नरवा पीतांबरपुर गांव निवासी रुचि (19) व रेशम (20) अपने परिवार के साथ सरयू नदी में नहाने पहुंची थीं। दोनों युवतियां चचेरी बहने थीं। इनसे कुछ ही दूरी पर नरवा पीताबंरपुर स्थित ननिहाल आए रामगोपाल दुबे के पुत्र विनायक उर्फ धोनी (13) व सचिन (16) अपनी मां रीना के साथ नहा रहे थे। बताया जाता है कि नहाने के दौरान दोनों बहनें व दोनों भाई नदी की गहराई में पहुंच गए।
नदी की धारा तेज होने के चलते अचानक चारों के पैर फिसल गए और डूबने लगे। यह देखते ही चीख पुकार मच गई। नदी में नहा रहे अन्य लोगों ने अथक प्रयास कर डूब रहे सचिन को तो बचा लिया लेकिन दोनों बहनें व विनायक को नहीं बचा सके। तीनों नदी की गहराई में समा गए।
विज्ञापन

देखते ही देखते मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। जानकारी होते ही एएसपी पूर्वी श्यामदेव, एसडीएम आलापुर सदानंद, सीओ आरबी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों ने तीनों की तलाश शुरू की। जब काफी देर तक सफलता नहीं मिली तो गोरखपुर से एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी थी।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की जानकारी होते ही रुचि व रेशम के अन्य परिवारीजन व विनायक के घरवाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वे लगातार गोताखोर व एसडीआरएफ टीम से सभी को सही सलामत निकालने की विनती करते रहे। वहां मौजूद लोगों की समझ में नहीं आ रहा था कि किस प्रकार से उन्हें ढांढ़स बंधाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें