फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो टप्पेबाज गिरफ्तार नकदी व बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। विशेष अभियान के दौरान बसखारी पुलिस ने बुधवार को चोरी के वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के तकरीबन दस हजार रुपये व चोरी की एक बाइक बरामद की। दोनों ने चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बसखारी पुलिस टीम वांछित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापा मार रही है। बीती रात उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा ने कोड़रा प्राथमिक विद्यालय के पास शिवम कुमार व अविनाश वर्मा को दबोचा। शिवम के पास से 3300 व अविनाश के पास से 6500 रुपये नकद बरामद किए। उनके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई। पूछताछ में उन्होंने बीते दिनों मुजाहिदपुर निवासी शिवम के साथ सरयूनगर व कटया गंजन के बीच हुई टप्पेबाजी की घटना में हाथ होना स्वीकार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें