फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी रामकुमार (50) को रविवार देर शाम फुलवरिया गांव के निकट तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। इससे बाइक चला रहे रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसी थाना क्षेत्र के नत्थूपुर लोधना गांव निवासी रामकुबेर (90) को सोमवार सुबह उस समय तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया, जब वह घर के पास सड़क पार कर रहे थे। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पड़ोसी जनपद जौनपुर के सरपतहा निवासी संतोष कुमार (36) सोमवार को बाइक से अकबरपुर जाते समय सुरहुरपुर मोड़ के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बसखारी थाना क्षेत्र के बेलापरसा गांव निवासी अरुण कुमार (42) बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी संतराम (62) चुंगी नाका के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। इसी कोतवाली क्षेत्र के रगड़गंज निवासी उर्मिला (62) रविवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं, जब वह घर के पास सड़क पार कर रही थीं। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी सुशील कुमार (26) सोमवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के पास जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें