अंबेडकरनगर। टांडा नगर के मोहल्ला कस्बा निवासी श्रीराम गुप्ता के पुत्र कोनल गुप्ता व काजीपुरा निवासी अंंबरीश की पुत्री सृष्टि साहू का स्काउट गाइड में राज्य पुरस्कार के लिउए चयन हुआ है। इससे दोनों मेधावियों के परिजनों में खुशी का माहौल है।
कोनल ने नगर के आदर्श जनता इंटर कॉलेज से स्काउटिंग की शुरुआत कर बीपी स्काउट दल से राज्य पुरस्कार व सृष्टि ने मिश्रीलाल आर्यकन्या इंटर काॅलेज से स्काउटिंग की शुरुआत कर राज्य पुरस्कार के इस सफर को तय किया। कोनल ने इस उपलब्धि का श्रेय स्काउट मास्टर नौशाद अली सिद्दीकी, मोहम्मद आरिफ खान, बादल विश्वकर्मा और पवन चौरसिया को तथा सृष्टि ने निशात फातमा सिद्दीकी और शिवांगी जायसवाल को दिया।
स्काउट मास्टर मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि जल्द ही ये दोनों मेधावी लखनऊ में राज्यपाल के हाथों राजभवन में सम्मानित होंगे। दोनों मेधावियों की सफलता पर डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, तारा वर्मा, राम तीरथ विश्वकर्मा, दिनेश यादव, शशिकला वर्मा, रवींद्र कुमार, किरन, राकेश वर्मा, रवि प्रकाश चौधरी, ट्रेनिंग काउंसलर गाइड श्रद्धा शर्मा और आरती यादव ने कहा कि अन्य छात्र-छात्राओं को इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा।