फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गैंगस्टर की सवा तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर/भीटी (अंबेडकरनगर)। कटका व भीटी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मंगलवार को दो अपराधियों की करीब सवा तीन करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली।
विज्ञापन

डीएम से अनुमति मिलने के बाद एसडीएम मोहनलाल गुप्त व सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में कटका पुलिस टीम सुल्तानपुर जनपद के कर्मयोगीनगर पहुंची। दो वर्ष पहले जैतपुर थाना क्षेत्र के शिवपाल गांव में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार जायसवाल के विरुद्ध केस दर्ज किया था।
अब डीएम के आदेश पर आरोपी की सुल्तानपुर जनपद में स्थित लगभग तीन करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई। कुर्की की कार्रवाई करने से पहले टीम ने मोहल्ले में इसकी मुनादी करायी। थानाध्यक्ष संतकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कटका के अलावा जौनपुर व सुल्तानपुर जनपद में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भीटी पुलिस ने भीटी निवासी गैंगस्टर अभियुक्त अर्जुन कुमार के विरुद्ध कुर्क की कार्रवाई की। टीम ने दुकान को कुर्क करने के साथ ही उसके चार बैंक खातों को भी सीज करा दिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें