फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग व विवाद मामले में दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाने में पुलिस कमियों के बीच हुए विवाद तथा फायरिंग के मामले में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही प्रकरण की जांच सीओ जलालपुर को सौंप दी है।
विज्ञापन

दो दिन पहले होली मिलन समारोह के दौरान राजेसुल्तानपुर थाना परिसर में दो सिपाहियों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद एक सिपाही ने फायर झोंक दिया। हालांकि दूसरा सिपाही बाल-बाल बच गया। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन सीओ आलापुर ने पहुंचकर जांच की।
इसके बाद अब एसपी आलोक प्रियदर्शी ने विवाद करने के आरोपी सिपाहियों मनीष यादव व अमित तिवारी को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही प्रकरण की जांच सीओ जलालपुर को सौंप दी। उन्हें एक सप्ताह में अपनी स्पष्ट आख्या देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें