फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों की हादसे में मौत

Fri, 03 Jun 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर-फैजाबाद पर गुरुवार देर रात मिक्सर से इस तरह टकराई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ढाबे के किनारे खड़ी मिक्सर मशीन से लखनऊ से आजमगढ़ जा रही कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा गुरुवार देर रात अन्नावा व कटेहरी के बीच हुआ। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और किसी प्रकार वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो सगे भाइयों की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि एक किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर निवासी अखिलेश (26) गुरुवार को सउदी अरब से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा था, वह सउदी अरब में काम करता है।

उसे रिसीव करने बड़ा भाई कमलेश व कमलेश का पुत्र शनि लखनऊ एयरपोर्ट गए थे। तीनों लोग देर रात लखनऊ से कार से आजमगढ़ के लिए निकले। रात एक बजे के करीब अन्नावा व कटेहरी के बीच स्थित एक ढाबे के निकट कार बेकाबू हो गई। इससे पहले कि चालक वाहन को संभालता, कार ढाबे के निकट सड़क किनारे खड़ी मिक्सर मशीन से जा टकराई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास सो रहे लोगों की नींद खुल गई। कुछ ही देर बाद चीख-पुकार की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वहां का दृश्य देख सभी सन्न रह गए। वाहन के अंदर लोग बुरी तरह जख्मी होकर फंसे हुए थे। किसी तरह लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें