फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला समेत तीन जख्मी

Fri, 03 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायल ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत राजेसुल्तानपुर बाजार निवासी मंगरू पुत्र तपशी गुरुवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत खानपुर गांव निवासी जितेंद्र (35) पुत्र रामआसरे गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से खानपुर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसने हेलमेट नहीं पहना था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बेवाना थाना अंतर्गत पक्खनपुर गांव निवासी उमरा देवी (27) पत्नी घनश्याम शुक्रवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें