फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान व पशुशाला में आग से दो पशुओं की मौत

Tue, 05 Jan 2016 10:46 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवाना थाना अन्तर्गत भितरीडीह गांव में सोमवार रात छप्परनुमा घर में आग लग गई। इससे न सिर्फ बगल स्थित पशुशाला में बंधी भैंस व एक पड़िया की झुलसकर मौत हो गई, बल्कि  एक बाइक समेत लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रामचंदर पाठक के छप्परनुमा घर में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि मच्छर भगाने के लिए जलाई गई कंडी से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लगी। आग की लपटें उठती देख छप्परनुमा घर में सो रहे पति-पत्नी की आंख खुल गई और गुहार मचाते हुए बाहर निकल आए। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग ने बगल स्थित पशुशाला को भी अपनी चपेट में ले लिया था। लगभग आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें