फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रॉली पलटी, सड़क पर बिखरा अनाज

विज्ञापन
अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर कठऊआ पुल के समीप सोमवार शाम करीब चार बजे पलटी गेहूं से लदी ट्रॉली।संव
विज्ञापन
मालीपुर। अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर कठऊआ पुल के पास सोमवार शाम गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से सड़क पर अफरातफरी मच गई। बेवाना गांव निवासी अनाज कारोबारी सरोज कुमार अग्रहरि करीब 90 बोरी गेहूं लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अकबरपुर मंडी बिक्री के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे कठऊआ पुल पार करते समय ट्रैक्टर और ट्रॉली को जोड़ने वाला गुल्ला (हिच) अचानक टूट गया। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्रॉली पर लदी करीब 20 बोरियां फट गईं, जिससे गेहूं सड़क पर बिखर गया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गेहूं समेटने के साथ ट्रॉली हटाने में सहयोग किया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें