फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। क्षेत्र के रिउना गांव के बाहर स्थित एक बाग में सोमवार की शाम सुभाष सिंह (27) का शव पेड़ से लटका मिला। जानकारी के अनुसार सुभाष की मां गीता सिंह अपनी पुत्री मिथलेश सिंह के पास रहती हैं। छोटा भाई विकास दिल्ली में नौकरी करता है। एक सप्ताह पूर्व पिता श्याम सुंदर सिंह भी बेटी के ससुराल सुल्तानपुर गए थे।
विज्ञापन

घर पर सुभाष अकेला था।शाम पांच बजे गांव के बाहर बाग के पास एक ग्रामीण गुजर रहा था। इसी दौरान उसने पेड़ में दुपट्टे के सहारे सुभाष का शव लटकता देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने को पेड़ से नीचे उतरवाया गया। थानाध्यक्ष कृष्णबली सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि युवक नशे का लती था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें