फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत रत्न लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
अंबेडकरनगर तमसा मार्ग स्थित डांस एकेडमी में भारतरत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते बा - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के कलाकारों ने मंगलवार को तमसा मार्ग स्थित दिल से डांस एकेडमी परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। प्रबंधक नरेंद्र गोंड व संगीत शिक्षक विवेक वर्मा के नेतृत्व में आयोजित सभा में दिवंगत भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई। कहा कि उनके निधन से न सिर्फ संगीत दुनिया को अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि समूचे देश को उनकी कमी खलेगी।
विज्ञापन

शिक्षक मुकेश दुबे व संस्थापक सत्यम गोंड ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। कहा कि उन जैसा कलाकार न इस दुनिया में हुआ और न कभी होगा। विभिन्न कठिनाइयों से लड़ कर उन्होंने भारत का नाम पूरे विश्व पटल पर अंकित किया है। कहा कि युवा कलाकारों के लिए वे प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों व संघर्षों से सीख लेकर कलाकार तरक्की के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। इस मौके पर आदर्श श्रीवास्तव, संदीप, अशोक कुमार, पुष्पा, सूरज, आयुषी, रुचि, वैष्णवी, रितिक, आंचल व शिव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें