फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद फायर कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के एनटीपीसी में अगिभनशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम में शहीद फायर कर्मियों को श्रद्धासु? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी टांडा के सीआईएसएफ ने गुरुवार को अग्निशमन सेेवा सप्ताह का आयोजन किया। इसमें विक्टोरिया बंदरगाह पर मालवाहक जहाज में आग बुझाने के दौरान शहीद हुए फायर कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही आग की रोकथाम के उपायों के बारे में नागरिकों को जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहन को रवाना किया गया। कहा गया कि आग लगने की दुर्घटनाएं ज्यादातर मानवीय भूल के चलते होती हैं। जागरूकता से ही ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम में एनटीपीसी टांडा प्रबंधन, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थानीय इकाई व एनटीपीसी के सदस्यों ने शहीद फायर कर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई डॉक के विक्टोरिया बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज एसएस फोर्ट स्टिकिन में भीषण आग लग गई थी। आग बुझाने के प्रयास में 66 बहादुर अधिकारी व 89 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे जबकि लगभग 700 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी।
मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (ओ एंड एस) बीसी पोलाई समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि ने एनटीपीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही आग की रोकथाम व जागरूकता के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

सहायक कमांडेंट अग्नि एसके सिंह ने सप्ताह भर चलने वाले अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि आग लगने की दुर्घटनाएं ज्यादातर मानवीय भूल के चलते ही होती हैं। जागरूकता के जरिए इनको रोका जा सकता है। उन्होंने सीआईएसएफ (अग्निशमन शाखा) द्वारा आग सुरक्षा से संबंधित किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा भी की। इस मौके पर महाप्रबंधक मानव संसाधन एनएन पाणिग्राही, आरके मीना व राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें