फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दूर होगा इलाज का संकट, मिले 13 नए चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इलाज के लिए चिकित्सकों की कमी दूर होने वाली है। शासन ने 13 नए चिकित्सकों की तैनाती जिले में कर दी है। इनके जल्द ही यहां कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है। उधर इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में चार पुरुष स्टाफ नर्सों की भी तैनाती हुई है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की कमी के चलते अक्सर समुचित इलाज न मिल पाने की शिकायतें शासन को मिलती रही हैं। मरीजों का इलाज बेहतर ढंग से हो सके इसके लिए चिकित्सकों की तैनाती पर शासन ने पिछले कुछ दिनों से ध्यान केंद्रित कर रखा है। इसी के चलते अब 13 चिकित्सकों की तैनाती जिले में कर दी गई है। इनमें तीन महिला चिकित्सक भी शामिल हैं।
जिला अस्पताल के लिए नेत्र चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार, नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव श्रीवास्तव की तैनाती की गई है। जिला अस्पताल में ही दो स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी व डॉ. रुचि शुक्ला की तैनाती हुई है। एमडी जनरल मेडिसिन डॉ. पवन कुमार पाल व डॉ. शिवानंद यादव को अंबेडकरनगर सीएचसी में तैनाती दी गई है। इसके अलावा जेनरल फिजीशियन डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. ओमविकास मिश्र, डॉ. साक्षी राय, डॉ. अमित सिंह, डॉ. अतुल गौतम, डॉ. मोहनीश व डॉ. मकसूद अहमद को सीएमओ के अधीन भेजा गया है।
विज्ञापन

इन चिकित्सकों की तैनाती होने से जिला अस्पताल के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की कमी का संकट अब काफी हद तक दूर हो सकेगा। जिले में कार्यभार ग्रहण करने के बाद इनकी तैनाती जिलास्तर से होगी। उधर राजकीय मेडिकल कॉलेज में चार पुरुष स्टाफ नर्सों की तैनाती भी हुई है। इससे वहां वार्डों में भर्ती मरीजों की देखभाल आने वाले समय में और ज्यादा बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें