फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ओटीएस कैंप मिला बंद, कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ओटीएस कैंप बंद रहने के आरोप में जलालपुर विद्युत वितरण खंड से जुड़े एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया। वह विद्युत मजदूर पंचायत संगठन का जिलाध्यक्ष भी है। संबंधित कर्मचारी ने विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कैंप लगाने का कोई आदेश नहीं मिला था।
विज्ञापन

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें विद्युत वितरण खंड जलालपुर में ओटीएस कैंप लगने के बजाय उसे बंद दिखाया गया। इसका संज्ञान उर्जामंत्री ने ले लिया। अधिकारियों को कार्रवाई का आदेश हुआ। इसके बाद अधिशासी अभियंता जलालपुर एके शुक्ल ने मामले की प्रारंभिक जांच की। उन्होंने विद्युत तकनीकी सहायक शिवकुमार यादव को इसमें दोषी पाया।
इसके बाद अधिशासी अभियंता ने संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद संबंधित कर्मचारी ने अधिकारियों से मिलकर आपत्ति जताई है। कहा कि रविवार का वीडियो बना है। उस दिन कैंप लगाने का कोई आदेश नहीं मिला था। अब अधिकारी खुद को फंसते देख कर्मचारी का उत्पीड़न कर रहे हैं। अपनी जिम्मेदारी तय नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें