कटेहरी बाजार में बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय का मंगलवार को लोकार्पण करते हुए एमएलसी डॉ.हरिओम पां
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में मंगलवार को जिले में तीन विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित की गईं। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने कटेहरी बाजार में नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय तथा पियारेपुर और पीठापुर कदनापुर में बनी सड़कों का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों आवागमन में सुविधा मिलेगी।
कटेहरी बाजार में बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण करते हुए एमएलसी ने इसे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया। बाजार आने वाले लोगों को अब वाहनों के इंतजार के दौरान बैठने के लिए सुरक्षित स्थान मिल सकेगा। इसके बाद पियारेपुर में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया गया।
सड़क बनने से गांव की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ संपर्क व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। वहीं पीठापुर कदनापुर में तैयार सड़क को भी जनता के लिए खोल दिया गया। दोनों सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ स्थानीय क्षेत्रों का संपर्क भी मजबूत होगा। कपिल देव तिवारी, राम केवल वर्मा, नरेंद्र तिवारी, अरुण सिंह, सुनील मिश्रा, पिंकू सिंह, श्रवण आदि मौजूद रहे।