फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरियों पर अतिक्रमण बन रहा जाम का सबब

विज्ञापन
फोटो 2, अंबेडकरनगर के जलालपुर में पटरियों पर अतिक्रमण के चलते इस तरह लगता प्रतिदिन जाम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जलालपुर। नगर की मुख्य सड़कों पर सुबह से लेकर शाम तक चलना मुश्किल हो गया है। पूरे दिन शहर जाम की झाम में फंसकर कराहता रहता है। जाम को हटवाने में पुलिसकर्मियों को भी पसीने छूट जाते हैं। जाम की स्थिति सबसे ज्यादा मित्तूपुर रोड, मालीपुर तिराहा, यादव चौराहा तथा जमालपुर चौराहा, पोस्ट आफिस आदि क्षेत्र में है। पटरियों पर अवैध कब्जा व सड़क के किनारे खड़े होने वाले वाहन जाम को बढ़ाने में सबसे ज्यादा मददगार साबित हो रहे हैं। परन्तु प्रशासन इनके विरुद्घ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। इसके चलते प्रतिदिन नगर की यातायात व्यवस्था कराहती नजर आती है।
विज्ञापन

जलालपुर नगर की सड़क सुबह होने के साथ ही वाहनों के काफिले से जाम हो जाती हैं। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहता है। पटरियों पर अवैध कब्जा व सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले वाहन इसका प्रमुख कारण हैं। पुलिस टीम यातायात को सुचारु करने के लिए इक्का दुक्का स्थानों पर तो नजर आती है, लेकिन नगर में आधा दर्जन से अधिक स्थान इस समय जाम की लिहाज से हॉटस्पाट बन चुके हैं। जहां पलक झपके ही वाहनों का काफिला जमा हो जाता है। इक्का दुक्का पुलिसकर्मी में इसमें असहाय से नजर आते हैं। सबसे ज्यादा मुश्किल हालात मालीपुर तिराहा व जमालपुर चौराहा का है। यहां वाहनों का सबसे ज्यादा दबाव रहता है। यहां पूरे दिन यातायात रेंग कर चलने के लिए विवश होता है।
यही नही नगर के मित्तूपुर रोड, यादव चौराहा व पोस्ट आफिस क्षेत्र में भी हमेशा जाम की नौबत बनी रहती है। स्थानीय जयप्रकाश, महेश कुमार, प्रवेश कुमार व संतोष आदि का कहना है कि कई बार जिला व तहसील प्रशासन से मांग की गई की सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्घ सख्ती से अभियान चलाया जाए। साथ ही सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वालों पर भी कार्रवाई की जाए। जब तक प्रशासन एक्शन मूड में नही होगा तब तक जाम से निपटने में आसानी नही होगी। उधर एसडीएम महेंद्र पाल सिंह का कहना है कि जाम से निजात दिलाने के लिए जल्द ही ठोस कार्रवाई होने वाली है। सड़क की पटरियों पर जो भी अवैध कब्जा होगा उसे हटवाया जाएगा। सुचारु आवागमन के लिए अन्य विकल्पों पर भी काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें