फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज व कल बुजुर्ग व दिव्यांग घर पर करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी उपचुनाव में दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को आज घर पर ही मतदान की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को मतदान कराने वाली 29 टीमों को होम वोटिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद द्विवेदी ने सभी को निर्वाचन आयोग निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ल तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्त ने टीमों को होम वोटिंग कराने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं दिव्यांग मतदाता को अपने निवास स्थान पर डाक मत पत्र से मतदान करने की सुविधा मिली है। जिन लोगोंं ने इसके लिए आवेदन किया था, उन्हें ही यह मौका मिलेगा।
जनपद स्तर से नियुक्त पोलिंग पार्टियां 14 तथा 15 नवंबर को उनके निवास स्थान पर जाकर मतदान कराएंगी। इन तिथियों में छूटे हुए मतदाताओं को 16 नवंबर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक डाक मतपत्र से मतदान कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें