फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना को लेकर रहे कड़े सुरक्षा इंतजाम

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के इंजीनियरिंग कॉलेज में सुरक्षा में लगे अर्धसैनिक बल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। दोनों मतगणना स्थलों पर जहां अर्धसैनिक बल व पीएसी के जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी, तो वहीं जिला मुख्यालय के विभिन्न प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती थी। इस बीच एएसपी संजय राय लगातार जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों पर लगे बैरियर पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। साथ ही जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश भी दे रहे थे। इन सबके बीच डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी लगातार जिम्मेदारों से फीडबैक लेते हुए सुरक्षा के संबंध में निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

मतगणना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को मतगणना स्थल समेत समूचा जिला मुख्यालय सुरक्षा के घेरे में था। मतगणना स्थल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज व राजकीय खेल स्टेडियम के चप्पे-चप्पे पर अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई थी। न सिर्फ दोनों मतगणना स्थल के अंदर, बल्कि संबंधित मतगणना स्थल की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी अर्धसैनिक बल के जवान पूरी तरह से मुस्तैद रहे।
इसके अलावा पीएसी के जवान भी जगह-जगह पूरी तरह से मुस्तैद रहे। वे प्रत्येक आने-जाने वालों पर पैनी निगाह रखे हुए थे। कड़ी सुरक्षा का ही नतीजा रहा कि दोनों ही मतगणना स्थल के निकट किसी भी राजनीतिक दल के समर्थक बड़ी संख्या में नहीं एकत्र हो सके। मतगणना को सकुशल निपटाने के लिए 3 कंपनी अर्धसैनिक बल, 2 प्लाटून पीएसी के साथ ही 8 सीओ, 14 एसएचओ की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा पटेलनगर तिराहे, पुराने तहसील तिराहे, फव्वारा तिराहे, नई सड़क, शहजादपुर चौक, अकबरपुर बस स्टेशन समेत जिला मुख्यालय के अन्य क्षेत्रों में जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। इस बीच एएसपी संजय राय लगातार मतगणना स्थल के साथ जिला मुख्यालय के अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। उधर, डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी लगातार जिम्मेदारों से जरूरी फीडबैक लेते रहे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चाक चौबंद बनाए रखने के निर्दश भी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें