फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं समेत तीन सर्पदंश के शिकार

Wed, 10 Aug 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सांप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।   थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत बैरमपुर गांव निवासी कलावती (45) पत्नी राधेश्याम को बुधवार सुबह घर की साफ-सफाई करते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत मरौचा गांव निवासिनी तारादेवी (50) पत्नी रामसुभावन बुधवार सुबह खेत जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अलीगंज थाना अंतर्गत ककरही गांव निवासिनी कृष्णावती (28) पत्नी आज्ञाराम को बुधवार सुबह घर की साफ-सफाई करते समय सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें