फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल आज से

Tue, 09 Aug 2016 11:06 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : demo
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी  संयुक्त परिषद की प्रांतीय इकाई के आह्वान पर 10 अगस्त बुधवार से कर्मचारी अपनी तीन दिनी हड़ताल शुरू करेंगे। यह जानकारी जिलामंत्री एएम त्रिपाठी ने दी। 
विज्ञापन


बताया कि प्रांतीय आह्वान पर राज्य कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना लागू करने, केन्द्र की तरह वेतन व भत्ता देने, कर्मचारियों का शोषण व उत्पीड़न रोके जाने सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन शुरू करेंगे। 10 अगस्त को शुरू होने वाला यह आंदोलन आगामी 12 अगस्त तक चलेगा। 

राज्य कर्मचारी पूरी तरह से हड़ताल पर रहेंगे। श्री त्रिपाठी ने राज्य कर्मचारियों से कलम बंद हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर मोहम्मद अब्बास खान, उर्मिला उपाध्याय, कृपाशंकर, संतोष कुमार, अनिल सिंह प्रदीप दुबे, प्रमोद सिंह व राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें