फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में तीन मोबाइल चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। करीमनगर के पास बीती रात कटका पुलिस ने मुठभेड़ में तीन मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में हुई फायरिंग में एक सिपाही व एक चोर घायल हो गया। दोनों को भियांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। चोरों के पास से चोरी के आठ मोबाइल, असलहा, बाइक व दो चाकू बरामद हुए। तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। उनके विरुद्घ अलग-अलग थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बुधवार की रात कटका थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह टीम के साथ दुल्हूपुर के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी बीच सेमरा की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन तीनों पुलिस टीम को चकमा देकर भागने लगे। इस पर टीम ने उनका पीछा किया। करीमनगर के पास युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें सिपाही शशिकांत मौर्य घायल हो गया।
पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से एक आरोपी राजितराम निवासी शाहपुर फिरोजपुर, जलालपुर घायल हो गया। दोनों को पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी के अलावा सोनू यादव व रवि यादव निवासी महादेवा, जिला आजमगढ़ को दबोच लिया। घायल सिपाही व युवक को भियांव सीएचसी ले जा गया। चोरों के पास से पुलिस ने आठ मोबाइल, असलहा, दो चाकू व बाइक बरामद की। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह मोबाइल चोरी कर बेचते हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। उनके विरुद्घ अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। बाद में तीनों के विरुद्घ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बताया कि जिले में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें