फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छात्रा समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय के निकट बाइक की चपेट में आकर कॉलेज जा रही एक छात्रा बुधवार को घायल हो गई। स्थानीय नागरिकों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इसके अलावा दो अन्य लोग भी मार्ग हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के राबीबहाउद्दीनपुर गांव निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमकुम (20) पुत्री राना प्रताप बुधवार सुबह साइकिल से भानुमती स्मारक महाविद्यालय में पढ़ने जा रही थी। जनपद न्यायालय के निकट एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। स्थानीय नागरिकों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हंसवर थाना क्षेत्र के हरसंभार निवासी मनुल्लाह (30) पुत्र रुस्तम बुधवार सुबह गांव के पास सड़क पर टहल रहा था। इसी बीच उधर से गुजर रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
इससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्नावां निवासी राजेश (22) पुत्र गिरधारी बुधवार को मार्ग हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है कि वह अन्नावां बाजार में सड़क पार कर रहा था। इस बीच बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। परिजनों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें