जानकारी के मुताबिक जलालपुर थाना क्षेत्र के सेठाकला गांव निवासी परमदेव (60) पुत्र रामधनी यादव रविवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से गांव के बाहर घायल हो गए।
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रिफर कर दिया गया। जैतपुर थाना अन्तर्गत दुबौली गांव निवासी चंद्रेश यादव (45) पुत्र रामकेवल रविवार सुबह शुकुलबाजार के निकट मैजिक वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना अन्तर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासी रमेशचंद्र (26) पुत्र राधेश्याम रविवार सुबह बाइक से कटेहरी जाते समय पवित्र शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।