फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बालक समेत तीन घायल, महिला रेफर

Tue, 25 Oct 2016 10:40 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
ट्रिपल राइडिंग से हुए हादसे में एक बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


शासन के तमाम दिशा-निर्देशों के बाद भी यातायात पुलिस ट्रिपल राइडिंग पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। नतीजा यह है कि ट्रिपल राइडिंग करने वाले अक्सर मार्ग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को भी ट्रिपल राइडिंग का खामियाजा तीन लोगों को भुगतना पड़ा।

जानकारी के अनुसार बस्ती जनपद के भदौली गांव निवासिनी शोभादेवी (55) पत्नी खद्दू, घनश्याम (30) पुत्र खद्दू व शिवम (7) पुत्र घनश्याम एक ही बाइक से मंगलवार सुबह बसखारी जा रहे थे। बाजार के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। सभी को पहले सीएचसी बसखारी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए शोभावती को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन



उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक बुुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बेवाना थाना अन्तर्गत बेवाना निवासी सुनील (28) पुत्र संतराम व राकेश (27) पुत्र अनंतराम मंगलवार सुबह एक ही बाइक से अकबरपुर आते समय रामपुर सकरवारी के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।

दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जलालपुर थाना अन्तर्गत जलालपुर निवासी इसलाम (68) पुत्र शेरअली मंगलवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी जलालपुर, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें