फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत तीन चिकित्सक और चार कर्मी गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सीएमओ डॉ राजकुमार ने शनिवार को सीएचसी भीटी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी के अलावा तीन चिकित्सक व चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए सीएमओ दोपहर तीन बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी का निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर पर हाजिरी लगाकर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ मनोज सिंह अनुपस्थित मिले। साथ ही डॉ. सीपी भारतीय, डॉ. रवि राजभर व डॉ. शालिनी पांडेय भी मौके पर मौजूद नहीं मिलीं। इसके अलावा फार्मासिस्ट विनोद पांडेय, एआरओ केशव राम चौधरी, कर्मचारी रितेश चौधरी व जय सिंह अनुपस्थित मिले। सभी अनुपस्थित चिकित्सकों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। कहा कि यदि जवाब संतोषजनक न हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ ने अस्पताल के वार्डों का भी निरीक्षण किया। कई कक्ष में जाले लगे मिले और खिड़कियों के शीशे टूटे मिले। फटकार लगाते हुए खिड़कियों को ठीक कराने का निर्देश दिया। कहा कि दोबारा निरीक्षण में गंदगी मिली तो सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ठंड को देखते हुए सभी वार्डों में कंबल व अन्य सभी सुविधा उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

वहीं, अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी का निरीक्षण किया। वहां सभी चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद मिले। बीते दिनों अस्पताल में तैनात डॉ. अंजुम आरा का स्थानांतरण पीएचसी मुंडेरा कर दिया गया, लेकिन उन्हें रिलीव नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें