फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो घरों से 22 लाख के जेवर व नकदी उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
चोरी के बाद घर पर बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
मालीपुर। बेवाना के होरिलपुर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जेव पर हाथ साफ कर दिया। एक ही गांव में हुई चोरी की दो वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

रामचेत ने बताया कि रात 12 बजे पूरा परिवार गेहूं की मड़ाई करके वापस लौटने के बाद खाना खाकर अपने अपने कमरे में सो गए थे। छोटा बेटा प्रदीप ओर उसकी पत्नी घर के नीचे वाले हिस्से में सो रहे थे। बड़ा बेटा अजीत अपने परिवार के के साथ दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। मुख्य द्वार पर भाई सतीराम व रामफूल लेटे थे। देर रात चोर घर के पिछले हिस्से से छत पर चढ़ने के बाद घर के अंदर आ गए। इसके बाद आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर सोने की चेन, पांच अंगूठी, कान की बाली, लॉकेट सोने की, 12 चांदी का सिक्का , तीन चांदी की पायल सहित आठ लाख के जेवर एक लाख रुपये उठा ले गए।
इसके बाद चोर गांव निवासी रामशगुन के घर की छत से घर में घुस गए। वह अपनी बरामदे में सो रहे थे। उनकी बेटी शिल्पा, छोटी बहन नेहा व भाई रामवचन ऊपर के कमरे में सो रहे थे। चोरों ने घर के कमरों में रखी आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर 1.25 लाख रुपये नकद, घर में रखे साली आशा उनकी बहू, बेटी शिल्पा व नेहा और पत्नी के करीब 13-14 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन घरों में चोरी, चार दिन बाद भी चोर पुलिस से दूर

जलालपुर। कटका के सेमरा पुराना निवासी अनिल शुक्ला के घर में 13 अप्रैल को 60 हजार रुपये सहित करीब ढाई लाख के गहने चोरी कर लिए थे। लवईया पलया निवासी विजेंद्र बहादुर के घर से 65 हजार रुपये नकद, सोने की तीन अंगूठी, दो पायल, मंगलसूत्र और बच्चों के कड़े चुरा लिए थे। बगिया निवासी फरहान खान के घर के बक्से का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये नकद उठा ले गए थे। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें