फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जमीन के नाम पर पांच लाख की ठगी, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। आलापुर क्षेत्र के एक व्यक्ति से जमीन के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जहांगीरगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आलापुर के सिपाह गांव निवासी राम प्रताप मौर्य ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जहांगीरगंज के अन्नापुर गांव निवासी हरीलाल निषाद और उनकी पत्नी संजू देवी से जमीन का सौदा 45 लाख रुपये में तय किया था। तय शर्तों के मुताबिक, राम प्रताप ने आठ मई 2025 को पांच लाख रुपये एडवांस के रूप में संजू देवी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाकी के 40 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय देना तय हुआ था। एडवांस देने के बाद जब राम प्रताप ने जमीन के कागजात मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। जब राम प्रताप ने खुद जांच की, तो पता चला कि वह जमीन खेती की (कृषि भूमि) नहीं, बल्कि आबादी की जमीन है।
धोखाधड़ी का पता चलने पर राम प्रताप ने अपना सौदा रद्द कर दिया और एडवांस के पांच लाख रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने पैसे लौटाने का वादा तो किया, लेकिन बार-बार समय मांगने के बाद भी रकम नहीं लौटाई। आरोप है कि जब पीड़ित ने दोबारा दबाव बनाया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि स्थानीय पुलिस और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने न्यायालय की शरण ली। जहांगीरगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें