फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाएगी हरियाली तभी आएगी खुशहाली

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के प्राथमिक विद्यालय बिकवाजीतपुर में पौधरोपण करते एमएलसी हरिओम पांडेय व अन्य। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को पौधरोपण के लिए विशेष अभियान चला। इस दौरान अकबरपुर विकास खंड के सोनगांव में नोडल अधिकारी व नगर विकास सचिव रंजन कुमार ने वन महोत्सव का शुभारंभ हरिशंकरी का पौधा रोपकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकाधिक पौधरोपण कर इनकी देखभाल करने से ही धरा पर चारों तरफ हरियाली छाएगी। यही हरियाली मानव जीवन में खुशहाली लाएगी। इस दौरान विभिन्न तहसीलों व ब्लॉक में चले वृहद पौधरोपण अभियान में डीएम सैमुअल पॉल एन व सीडीओ सुधीर कुमार ने पौधरोपण कर सभी से इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी करने की अपील भी की।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर विकास सचिव रंजन कुमार ने कहा कि वन महोत्सव प्रकृति के उपहारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक मौका है। हमारी समृद्ध संस्कृति व परंपरा में पेड़ पौधों को विशिष्ट स्थान प्राप्त है। भारतीय संस्कृति में वृक्षों को अत्यंत पूजनीय माना जाता है।
वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के कारण पृथ्वी से तेजी से खत्म हो रही हरियाली के कारण ही पर्यावरण प्रदूषण की गंभीर समस्या के साथ ग्लोबल वार्मिंग का खतरा भी लगातार विकराल समस्या बनता जा रहा है। इससे छुटकारे के लिए हम सभी को पौधरोपण अभियान को एक जन आंदोलन बना कर खुद के साथ दूसरों से भी इसमें हिस्सेदारी के लिए प्रेरित करना चाहिए। डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि यह सिर्फ सरकारी अभियान नहीं है। इसमें आम लोगों को भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करना होगी।
विज्ञापन

प्रभागीय जिला वनाधिकारी अधिकारी एके कश्यप ने बताया कि वन विभाग ने अन्य जिला स्तरीय विभागों के मिलकर अभियान के दौरान 27.48 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर डीडीओ वीरेन्द्र सिंह, एडीओ पंचायत व ग्राम प्रधान मौजूद रहे। डीएम सैमुअल पॉल एन नसंडा क्षेत्र के राजघाट तथा राजकीय पशु चिकित्सालय लोहरा बरामदपुर में भी पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया।
पूर्व सांसद व विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय ने भी प्राथमिक विद्यालय विकवाजीतपुर में आंवला, आम, सहजन, अमरूद व कटहल आदि का पौधा रोपित किया। इस दौरान एसपी अजीत कुमार सिन्हा व एएसपी संजय कुमार राय ने पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। इस अवसर पर जिले के सभी थानों व कोतवाली में भी अभियान चलाकर पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें