फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की खाली कुर्सियां बढ़ा रही मरीजों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादलों का सीधा असर जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है। चिकित्सकों के तबादलों में बरती गयी मनमानी के कारण इलाज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का सीधा खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है। इसके चलते ही ओपीडी से लेकर भर्ती मरीजों तक को बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन व अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का फायदा भी बीते एक सप्ताह से नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

जिल में तैनात कई डॉक्टरों को तबादले के बाद दूसरे जिलों में भेज दिया गया है, जबकि स्थानांतरित होकर जिले में आने वाले डॉक्टरों की संख्या काफी कम है। इसी कारण चिकित्सक भी तबादलों को लेकर डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक की नाराजगी को काफी हद तक सही मानते हैं। जिला अस्पताल में सर्जन के तीन स्थायी पदों पर तैनात सर्जन में से दो डॉ. विजय तिवारी व डॉ. अनिल सिंह का तबादला जिले से बाहर कर दिया गया, लेकिन उनकी जगह अभी तक किसी दूसरे ने कार्यभार नहीं संभाला है।
इसी तरह तबादले बाद अस्पताल में तैनात चार बालरोग विशेषज्ञ में से तीन डॉ. आरके सिंह, डॉ. आरके वर्मा व डॉ. सतीश का स्थानांतरण गैर जिले में कर दिया गया। नयी तैनाती न होने के कारण वर्तमान में बच्चों के इलाज का पूरा भार वर्तमान में स्थाई पद पर तैनात एकमात्र बाल रोग विशेष समेत एक चिकित्सक के जिम्मे है।
विज्ञापन

ऐसे ही अस्पताल में तैनात एकमात्र इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) का भी स्थानांतरण कर देने के बाद इस पद पर भी अभी तक कोई भी दूसरा चिकित्सक कार्यभार संभालने अस्पताल नहीं पहुंचा है। इसके चलते ही पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल में मरीजों की परेशानी और बढ़ गयी है। हड्डी रोग विभाग में भी तैनात तीन पद चिकित्सकों में से एक डॉ. प्रदीप को गैर जनपद भेजा गया है।
इमरजेंसी सेवाओं में बढ़ी परेशानी
जिला अस्पताल में ईएमओ के कुल चार पद स्वीकृत हैं। इनमें से तीन पद पहले से ही खाली चल रहे हैं। इमरजेंसी में मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने कभी भी रिक्त पदों को भरने की कोई जरूरत नहीं समझी। इसी कारण पूरा काम काज ईएमओ पद पर तैनात एकमात्र चिकित्सक के कंधों पर था। इनका तबादला भी दूसरे जिले में कर दिए जाने से मौजूदा समय में अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। हटाए गए ईएमओ की जगह तैनात किए गए नए चिकित्सक ने अभी तक तैनाती के लिए उपस्थिति तक दर्ज नहीं करायी है। इमरजेंसी में इलाज करा रहे एक मरीज के तीमारदार पंकज शुक्ला ने बताया कि ईएमओ के सभी पद भरे जाने चाहिए। आपातकालीन स्थिति में चिकित्सक के मौजूद न रहने से गंभीर मरीजों के इलाज में काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
पहुंच रहे हैं चिकित्सक
जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद गुप्त ने मंगलवार को ज्वाइन कर लिया है। जल्द ही तबादले के बाद रिक्त हुए अन्य चिकित्सकों के पदों पर ही नए डॉक्टर तैनाती देंगे। उनके आने के बाद से ही मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधा मिलने से सभी की परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन

डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें