फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली मारने गया युवक सरयू नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत केवटला गांव के किनारे से होकर गुजर रही सरयू नदी में मछली मारने गया युवक डूब गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बाद में टांडा से गोताखोर भी बुलाए गए, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था।
जानकारी के अनुसार केवटला गांव निवासी राजकुमार (45) मंगलवार सुबह गांव के बाहर से होकर गुजर रही सरयू नदी में मछली मारने गया हुआ था। बताया जाता है कि नदी में घुसकर मछली मारने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगा।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। राजकुमार नदी की तेज धारा में बह गया। इस बीच जानकारी होते ही एसओ हंसवर व तहसीलदार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पहले तो स्थानीय मछुवारों ने तलाश शुरू की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो टांडा से गोताखोरों को बुलाया गया। देर शाम तक काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें