अंबेडकरनगर। गेहूं खरीद तिथि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों ने नवीन सब्जी मंडी समिति सिझौली में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि अभी बड़ी संख्या में किसान गेहूं की बिक्री नही कर पाए हैं।
ऐसे में जरूरत है कि अविलंब तिथि बढ़ाई जाई, जिससे किसान अपनी उपज आसानी से बेच सकें। वक्ताओं ने कहा कि यदि तिथि न बढ़ाई गई तो जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने मंडी समिति परिसर में प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि खराब मौसम व सुस्त खरीद से बहुत से किसान अपनी उपज नही बेच पाए हैं।
ऐसे में जरूरी है कि अविलंब क्रय तिथि बढ़ाई जाए। कहा, यदि जल्द ही तिथि न बढ़ी तो जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डॉ. विजय शंकर तिवारी ने बताया कि उप्र कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेसजनों ने गेहूं खरीद की सरकारी क्रय केंद्रों पर आखिरी तिथि को बढ़ाए जाने की मांग की।
मंडी समिति में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन भी किया गया। धरने का संचालन गुलाम रसूल छोटू ने किया। वक्ताओं ने मांग किया कि गेहूं खरीद की तिथि 31 जुलाई 2021 तक बढ़ाई जाए।
जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ल, जिला महासचिव अमित जायसवाल ने कहा कि कोरोना महामारी और अभावों से जूझ रहे किसानों पर उप्र सरकार जुल्म ढा रही है। किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर क्रय केन्द्रों पर खड़ा है, और टोकन तक नहीं मिला। सोशल मीडिया संजय तिवारी, शाहबाज अंसारी, रघुनाथ पटेल, आदित्य तिवारी, सुनील गौड़, सुरेश मिश्र व सुखीलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।