फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिला को चारपाई से बांधकर लूट ले गए पांच लाख के जेवर व नकद

Mon, 13 Oct 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
हंसवर के गोहिला गांव में लूट की वारदात के बाद घर में बैठीं सोनी व उनकी सास।
विज्ञापन
हंसवर (अंबेडकरनगर)। हंसवर के गोहिला गांव में रविवार की रात बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को चारपाई से बांध दिया और पांच लाख के जेवर व नकदी लूट ले गए। पुलिस घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच करने की बात कह रही है। महिला की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।
विज्ञापन

अनारा देवी के मुताबिक उनके चार बेटे हैं। बड़े बेटे हनुमान यादव का विवाह हो चुका है। वह अपने दो भाइयों रामू यादव व राहुल के साथ दिल्ली में निजी संस्था में काम करते हैं। अनारा देवी गांव में हनुमान की पत्नी सोनी, छोटे बेटे रवि के साथ रहती हैं। रविवार की रात खाना खाने के बाद बहू सोनी कमरे में अपने पुत्र के साथ सो रही थीं। बाहर गलियारे में अनारा देवी बेटे रवि के साथ सोई हुई थीं। सोमवार सुबह उनका पोता पास आकर बोला कि मां उठ नहीं रही हैं। इस पर वह भागकर कमरे में पहुंचीं तो देखा कि सोनी के हाथ-पैर चारपाई से बंधे थे। कमरे में सामान बिखरा था। करीब पांच लाख के जेवर व 30 हजार की नकदी गायब थी।
अनारा देवी ने बताया कि बेटे राहुल की शादी होनी है। इसके लिए उन्होंने अपने भाई से 20 हजार रुपये और 10 हजार रुपये भतीजे से उधार लिए थे। यह रकम सोनार को देनी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामला पूरी तरह से संदिग्ध है। पूछताछ में महिला रात में दो बजे उठने की बात तो कह रही है, लेकिन उसे किसने बांधा, इसकी जानकारी नहीं दे पा रही है। जांच की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें