फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिजली का तार हटाने की मांग को लेकर किया मार्ग जाम

Mon, 23 Sep 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा अकबरपुर मुख्य मार्ग को जाम किए भीम आर्मी पदा​धिकारी व ग्रामीण।  -संवाद
विज्ञापन
अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। घर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार हटाने की मांग को लेकर सोमवार को भीम आर्मी के नेतृत्व में सेम्हरिया गांव के ग्रामीणों ने विद्युत वितरण खंड टांडा के बाहर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अकबरपुर टांडा मार्ग जाम कर दिया। जाम की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम मोहनलाल गुप्ता व सीओ शुभम सिंह ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
भीम आर्मी नेता राजेंद्र गौतम, रीना, कृपाशंकर, महेंद्र कुमार, आत्माराम, संजीव, भारती, मंजीत कुमार, समेत बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि घर के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं जो प्रत्येक समय खतरे का सबब बने रहते हैं। ढीले व जर्जर हो चुके ऐसे तारों को ऊपर से हटाए जाने की मांग कई बार जिम्मेदारों से
विज्ञापन


मौखिक व लिखित तौर पर कराई गई। इसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बीते दिनों ही एक ऐसा ही जर्जर तार टूटकर एक घर की छत पर गिर पड़ा। इससे दीवारों पर करंट उतर गया। यह संयोग ही रहा कोई हादसा नहीं हुआ। कहा गया कि जब तक उनकी समस्या का निस्तारण नहीं होगा तब तक जाम जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस बीच जाम की जानकारी होते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद अधिशासी अभियंता बिजली के साथ अधिकारियों ने गांव पहुंचकर जायजा लिया। ग्रामीणों से वार्ता के दौरान कहा कि सभी तार तो नहीं हटाए जा सकेंगे। जहां अत्यंत जरूरी होगा वहां का तार हटा दिया जाएगा। इसमें जो खर्च आएगा उसका आधा विभाग देगा जबकि आधा संबंधित व्यक्ति को देना होगा। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि सभी के घरों में शीघ्र ही स्मार्ट मीटर लगेगा। ग्रामीण इस पर सहमत हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें