अंबेडकरनगर। संदिग्ध अवस्था में महिला की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने पति पर महिला पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामला बेवाना थाना क्षेत्र के मुस्लिमपुर जगदीश उदयपुर गांव का है। प्रीति का विवाह थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव के शिवकुमार के साथ बीते 18 फरवरी को हुआ था। पिता दिल्ली के एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बीते दिनों प्रीति भाई सनी के साथ दिल्ली पति के पास गई थी। 20 सितंबर को प्रीति ने घर वालों को सूचना दी कि वह वापस आ रही है। 21 सितंबर का जब उसे लेने परिजन स्टेशन पहुंचे तो उसकी तबियत बहुत ज्यादा खराब थी। परिजन उसे सीधे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने अयोध्या के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। वहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रेम चंद ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद