फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ से निखरेगी ग्राम पंचायतों की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की 902 ग्राम पंचायतों के लिए खुशखबरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए पंचम राज्य वित्त योजना के तहत छह करोड़ रुपये शीघ्र ही जिले को उपलब्ध हो जाएंगे। दूसरी किस्त के रूप में प्राप्त होने वाली इस राशि से ग्राम पंचायतों में न सिर्फ परिसंपत्तियों का रखरखाव किया जाएगा, बल्कि जलभराव, प्रकाश, पेयजल व आवागमन समेत अन्य समस्याओं को भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकास के लिए धन की कमी न होने पाए, इसके लिए शासन से ग्राम पंचायतों को समय-समय पर अलग-अलग योजनाओं के तहत राशि उपलब्ध कराई जाती है। बीते दिनों ही 14वें वित्त के तहत ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 68 करोड़ रुपये शासन से जिले को उपलब्ध कराए गए थे। इससे पूर्व भी पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत 6 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए थे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से चल रहे थे। ग्रामीणों की मूलभूत समस्याएं दूर हो सकें, इसके लिए नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों की ओर से विकास कराया जा रहा है। इसका लाभ भी ग्रामीणों को मिल रहा है।
इस बीच पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत दूसरी किस्त के रूप में शीघ्र ही जिले को 6 करोड़ रुपये मिलेंगे। डीपीआरओ कार्यालय के अकाउंटेंट विवेकानंद ने बताया कि पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत प्राप्त होने वाली राशि से ग्राम पंचायतों में परिसंपत्तियों के रखरखाव, आवागमन, खड़ंजा निर्माण, पेयजल, प्रकाश, नाली निर्माण समेत अन्य कई प्रकार के विकास कार्य कराए जाते हैं। बताया कि शीघ्र ही योजना के तहत दूसरी किस्त की राशि 6 करोड़ रुपये जिले को मिल जाएंगे, जिन्हें ग्राम पंचायत निधि में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत भवनों की कराई जाएगी मरम्मत
डीपीआरओ कार्यालय के संजित पटेल ने बताया कि पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत शासन से मिलने वाले छह करोड़ रुपये से उन पंचायत भवनों की मरम्मत कराई जाएगी, जो अत्यंत जर्जर हो चुके हैं। कहा कि इस संबंध में सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वे योजना के तहत उपलब्ध होने वाली राशि से प्राथमिकता के आधार पर पंचायत भवनों की मरम्मत कराएं। इसके साथ ही परिसंपत्ति के रखरखाव पर भी खर्च करें।
जल्द ही मिल जाएगी धनराशि
पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत शासन से जिले को शीघ्र ही छह करोड़ रुपये मिल जाएंगे। राशि की उपलब्धता के साथ ही उसे ग्राम पंचायतों में भेज दिया जाएगा। इस संबंध में सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त होने वाली राशि से पंचायत भवन की मरम्मत के साथ ही अन्य विकास कार्य कराएं।
विज्ञापन

- अवनीश कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें