फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मिझौड़ा चीनी मिल मार्ग पर गन्ना लदे वाहनों से लगा जाम

Mon, 02 Mar 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी। होली के मद्देनजर गन्ना बिक्री तेज होने के कारण मिझौड़ा स्थित अकबरपुर चीनी मिल मार्ग पर रविवार रात से सोमवार सुबह तक लंबा जाम लगा रहा। किसान बड़ी संख्या में गन्ना लेकर मिल पहुंचे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

रात से लेकर सोमवार दोपहर करीब एक बजे तक मार्ग पर वाहनों का आवागमन जारी रहा। चीनी मिल मार्ग के दोनों ओर लगभग दो किलोमीटर तक ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों की लाइन लगी रही। जिससे राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर छोटे वाहनों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। मिल गेट के आसपास सबसे अधिक दबाव देखा गया। गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली मिल में प्रवेश के इंतजार में सड़क किनारे खड़े रहे। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई और दोतरफा यातायात प्रभावित हुआ। मिझौड़ा चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक सुशील बलयान ने बताया कि चालू पेराई सत्र के दौरान मिल परिसर में व्यवस्था सुचारु रही है। जाम जैसी स्थिति भविष्य में नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें