फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, निगरानी बढ़ी

Mon, 02 Mar 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र। होलिका दहन के लिए क्षेत्र में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से अकबरपुर के कुड़ियां चितौना में पुलिस ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। श्रवण क्षेत्र चौकी प्रभारी संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। दो वर्ष पहले होलिका दहन के दिन कुछ लोगों ने नशे की हालत में हंगामा किया था। इसी घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार पुलिस पहले से सतर्क हो गई है। संभावित अव्यवस्था को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। ग्राम प्रधान रामू शर्मा ने कहा कि इससे गांव में अनुशासन बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें