फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश करने गए लेखपाल को पीटा

Thu, 09 Jul 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजपुर सेमरिया स्थित एक भूखंड को लेकर अबरार अहमद व मोहम्मद आदिल पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। इसमें उपजिलाधिकारी के आदेश से गुरुवार को क्षेत्रीय लेखपाल बेहगुन राम भूखंड की पैैमाइश करने गया था।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत से जुड़ा मामला होने के चलते पूर्व जिपंस भाजपा नेता आदित्यप्रसाद शुक्ल व उनके भाई प्रधानपति श्रीप्रकाश शुक्ल भी मौके पर थे। इस बीच बसपा नेता मोहम्मद अदील व उनके लोगों ने पैमाइश का विरोध किया। इसी के साथ वे गाली गलौज करने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा।

इसी बीच अदील की तरफ से आए लोगों ने लेखपाल बेहगुन राम पर हमला बोल दिया और पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव कर रहे पूर्व जिपंस व उनके भाई प्रधानपति को भी हमलावरों ने पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल ने इब्राहिमपुर थाने में अदील समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें