बीते दिनों बसपा नेता पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। नसीराबाद गांव निवासी अब्दुल मजीद ने तहरीर में कहा कि सात जुलाई को वे नौरहनी से निकलकर साइकिल से जा रहे थे कि तभी गनेशपुर के निकट बाइक से पहुंचे जुरगाम के पुत्र आरिफ व मुंतजिम ने रास्ता रोक लिया।
इसके बाद उसकी पिटाई कर बाइक पर बैठा लिया। उन्होंने नसीराबाद स्थित घर लाकर उसे पेड़ से बांध दिया और बुरी तरह पिटाई की। इसी बीच वहां पहुंचे मुन्ने व जैकी ने भी उसे मारापीटा।
उसे एक मुकदमे में गवाही न देने के लिए कहा गया। पिटाई में उसका एक दांत टूट गया है। हालत गंभीर है। किसी तरह वह वहां से छूटकर घर पहुंचा। पुलिस ने मामले में जुरगाम समेत सभी पांच आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।