फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तपिश और गर्म हवा ने किया बेहाल, सड़कों पर सन्नाटा

Wed, 09 Apr 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 शहर के अयोध्या मार्ग पर निकलतीं युवतियां ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही तपिश और गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। आलम यह है कि लोग दिन में घर और दफ्तरों से बाहर निकलने से भी गुरेज कर रहे हैं। इससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहता है और व्यापार पूरी तरह से बेपटरी है। बुधवार के अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 24डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, 10-13 किमी प्रितघंटा की रफ्तार से हवा चली।
मौसम में हुए इस बदलाव के कारण अस्पतालों में वायरल बुखार व मौसम जनित बीमारियों से संबंधित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
बुधवार की सुबह से ही तेज धूप का प्रकोप बना रहा। सुबह आठ से 11 बजे तक सड़कों पर स्कूल, दफ्तर और बाजार जाने वालों की भीड़ रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा, वैसे-वैसे धूप की तपिश भी तेज होती चली गई। लोगों ने बाहर निकलने के बजाय अपने घर और दफ्तरों में ही रहने में ही भलाई समझी। शहजादपुर बाजार हो या अयोध्या मार्ग, दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

दुकानदारों ने प्रतिष्ठान खोले, लेकिन दिन में खरीदारों के न आने से निराशा हाथ लगी। जिला अस्पताल में 1231 से अधिक मरीजों ने अपना परचा बनवाया। इनमें सबसे ज्यादा मरीज मौसम जनित बीमारियों से संबंधित रहे। बच्चों में जहां डायरिया का प्रकोप बढ़ा है, वहीं बड़ों में पानी की कमी के कारण होने वाले रोगों के साथ वायरल बुखार बढ़ा है। उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए यह मौसम खासा मुसीबत भरा साबित हो रहा है। बीपी बढ़ने के कारण इन्हें अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। सांस के रोगियों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन

आम के पेड़ों में इस समय बौर से फल बन चुके हैं, लेकिन तापमान अधिक होने के कारण फल पनप नहीं पा रहा है और गर्म हवा के थपेड़े लगते ही टूटकर गिर जा रहा है। इसके साथ ही प्याज व लता वर्गीय सब्जियां भी प्रभावित हो रही हैं। तेज गर्मी से बचाव के लिए किसानों को बार-बार पानी लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें