फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाणपत्र मिलते ही खिले दिव्यांगों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जांच में पात्र मिलने के बाद हाथ में दिव्यांग प्रमाणपत्र आया तो चेहरे खिल उठे। खुशी का इजहार करते हुए दिव्यांगों ने कहा कि बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें प्रमाणपत्र मिला है। अब इसके माध्यम से दिव्यांगों के लिए संचालित योजनाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठा सकेंगे। दिव्यांगों ने इस प्रकार की खुशी का इजहार सोमवार को जिला अस्पताल में लगे शिविर में प्रमाणपत्र मिलने के बाद किया। शिविर में जांच में पात्र पाए जाने के बाद 26 दिव्यांगों को मौके पर ही प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन डॉ. पंकज, डॉ. अजीत व डॉ. मुख्तार शेख की अध्यक्षता में हुआ। शिविर में कुल 32 लोगों ने पंजीकरण कराया। जांच के बाद 26 आवेदक पात्र पाए गए। उन्हें मौके पर ही दिव्यांग प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिए गए। साथ ही उन्हें शासन की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
प्रमाणपत्र मिलने के बाद संबंधित दिव्यांगों के चेहरे चमक उठे। कुर्कीबाजार से आईं कौशिल्या ने हाथ में दिव्यांग प्रमाणपत्र आने के बाद खुशी का इजहार करते हुए कहा कि यह प्रमाणपत्र उन्हें बड़ी मशक्कत से मिला है। पिछले सोमवार को भी वे आई थीं, लेकिन उस समय प्रमाणपत्र नहीं मिल सका था। हालांकि अब जबकि प्रमाणपत्र मिल गया है, तो इसके आधार पर वे योजनाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठा सकेंगी। बासगांव निवासी नूर मोहम्मद ने कहा कि बड़ी मुश्किल से जिला अस्पताल तक का सफर तय किया। हालांकि प्रमाणपत्र मिलने के बाद सफर की थकान दूर हो गई। मूसेपुर निवासी मोहम्मद मोबीन ने कहा कि प्रमाणपत्र हाथ में आ गया है। अब इसके माध्यम से दिव्यांगों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ समुचित ढंग से उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें