फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियाद लेकर थाने पहुंचे बुजुर्ग को दरोगा ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस कर्मियों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। सम्मनपुर में पीड़ित से पैसा मांगने पर एसओ तथा इब्राहिमपुर थाने में युवक की पिटाई में दरोगा के लाइन हाजिर होने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि फरियाद लेकर सम्मनपुर थाने पहुंचे बुजुर्ग की दरोगा द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है। हालत बिगड़ने पर सिकंदरपुर स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पर आननफानन पुलिस टीम ने उपचार भी कराया। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बरसावां हासिमपुर का है। दयाराम माली (75) के मुताबिक उनकी भूमि से विपक्षी जबरन जल निकासी के लिए नाली बनाना चाह रहे हैं। इसका उनका परिवार विरोध कर रहा है। विपक्षी मानने को तैयार नहीं हुए तो वह फरियाद लेकर आठ जून को सुबह करीब नौ बजे थाने पहुंचे। आरोप है कि यहां तैनात एक दरोगा उनका प्रार्थना लेने के बाद अभद्रता करने लगा।
उन्होंने न्याय की फरियाद की तो धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया। इसके बाद लात-घूसों से पिटाई भी की गई। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। इस पर पुलिसकर्मियों ने सरकारी जीप से उन्हें सिकंदरपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। बाद में उन्होंने परिवारीजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। पीड़ित ने एसपी अजीत कुमार सिन्हा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। कहा कि दोषी दरोगा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए विपक्षियों की मनमानी रोकी जाए। एसपी ने पीड़ित को न्याय का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें