फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कोहरे की चादर से लिपटा रहा जिला, दिन में धूप से राहत

Sun, 18 Jan 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर शहर में सुबह घने कोहरे के बीच निकलते राहगीर। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार दोपहर तक कोहरे की चादर तनी रही। दृश्यता काफी कम होने के कारण लोगों को सड़कों पर वाहन चलाने में परेशानी हुई। दोपहर बाद कुछ देर के लिए खिली धूप से राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर से ठंड बढ़ गई। पछुआ हवाओं के चलने से लोगों को गलन का एहसास हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह जब लोग सोकर जगे तो पूरा शहर कोहरे की चादर से ढंका मिला। सड़क पर इतना कोहरा रहा कि वाहनों की रफ्तार पूरी तरीके से थम सी गई। दृश्यता 10 मीटर के आसपास रिकॉर्ड की गई। चालक इंडीकेटर व हेडलाइट के सहारे ही गाड़ी चलाने के लिए मजबूर हुए। बाइक चालकों को गाड़ी चलाते हाथ पैर सुन्न हो रहे थे। सुबह के समय सड़कों पर पूरी तरीके से सन्नाटा दिखा। हालांकि, दोपहर करीब 12 बजे के बाद धूप निकली तो ठंड से राहत मिली। लोग घर की छतों व पार्कों में बैठकर धूप का आनंद ले रहे थे। शाम होते हवा चलने से पारा फिर लुढ़क गया जिससे गलन बढ़ गई। दिन का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें