फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राम-केवट संवाद ने दी भक्ति और मानवता की सीख

Thu, 30 Oct 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सम्मनपुर के कहरा सुलेमपुर (मुरलीनगर) में रामलीला के दौरान का दृश्य।
विज्ञापन
हजपुरा(अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर के कहरा सुलेमपुर (मुरलीनगर) में श्री रामलीला समिति की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार देर शाम राम-केवट संवाद का मंचन हुआ।
विज्ञापन

दृश्य में दिखाया गया कि राम, लक्ष्मण व सीता के वनवास चले जाने के बाद राजा दशरथ बेसुध होकर श्रवण के माता-पिता के श्राप को याद कर रहे हैं। दिखाया गया कि वे एक बार शिकार को वन में गए। राजा दशरथ के शब्दभेदी वाण से अपने माता-पिता के लिए पानी लेने गए श्रवण की मौत हो गई। श्रवण की मौत के बाद जब दशरथ उनके अंधे माता-पिता को पानी पिलाने गए तो अपने पुत्र श्रवण के वियोग में रो-रोकर श्राप देते हैं कि जैसे हम अपने पुत्र के वियोग में प्राण त्याग रहे हैं, वैसे ही आपको भी पुत्र वियोग में प्राण त्यागना पड़ेगा। उधर, भगवान श्रीराम जंगल पहुंचते है। यहां पर श्रीराम गंगा पार करने के लिए केवट को बुलाते हैं, लेकिन केवट कहता है कि मैं आपके प्रभाव को जानता हूं। मेरी नाव तो पत्थर से भी कोमल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें