फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर के कमरे में किशोरी का लटकता मिला शव

Tue, 12 Aug 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेवाना के हैवटपुर ज्ञानपुर निवासी कांति (16) ने रविवार की शाम कमरे में लगे पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगा ली। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। मृतका की मां अनीता के मुताबिक, उनके पति रामजीत निषाद लुधियाना में रहते हैं। घर पर उनकी बेटी गुड़िया, नंदिनी, कांति और पुत्र चंदन हैं।
विज्ञापन

कांति के विवाह की बात सुल्तानपुर के दोस्तपुर के बरईपुर के सचिन के साथ चल रही थी। रविवार को घर पर कांति अकेले थी, अन्य सदस्य बाहर थे। शाम करीब 5.30 बजे सचिन घर पर आया था, इसके बाद वह चल गया था। शाम छह बजे उनकी बेटी नंदिनी जब घर पहुंचकर कमरे में दाखिल हुई तो बहन का शव पंखे से लटकता देख शोर मचाते हुए बाहर भागी। उसकी चीख सुन ग्रामीण एकत्र हो गए।
पुलिस की मौजूदगी में शव को पंख से नीचे उतरा गया। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार की ओर से कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें