फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत से खराब होता घर व समाज का माहौल

विज्ञापन
अंबेडकरनगर में थाने आम जनमानस को नशा से दूर रहने का दिलाया जाता संकल्प। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नशीले पदार्थों के दुरुपयोग व इनकी अवैध तस्करी रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर जिले के विभिन्न थानों में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग व तस्करी रोकने का संकल्प दोहराया। बाद में थानों से निकली पुलिस टीम ने आम नागरिकों से नशा के सेवन से दूर रहने की अपील की। इसके साथ ही नशे से आजादी पखवाड़े का समापन हो गया।
विज्ञापन

एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के रूप में मनाया जाता है। रविवार को आयोजित नशा निरोधक दिवस के मौके पर सभी थानों में गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को नशा के सेवन से दूर करने का आह्वान किया गया। साथ ही पुलिस कर्मियों ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग व उनकी तस्करी रोकने का संकल्प भी दोहराया।
एएसपी संजय कुमार राय ने कहा कि नशे की लत समाज के लिए घातक है। ऐसे में समाज के लोगों को इससे बचने की जरूरत है। नशा के सेवन से न सिर्फ धन की बर्बादी होती है बल्कि सेहत व समाज का माहौल भी खराब होता है। इसकी बुरी लत से समूचा परिवार तबाह हो जाता है। ऐसे में युवा पीढ़ी को इसके दलदल से बचने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देश है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में समय-समय पर नशा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते रहें। थानों में आयोजित गोष्ठी के बाद पुलिसकर्मियों ने गांवों में जाकर आम लोगों नशा के सेवन से बचने के लिए जागरूक किया। महरुआ, भीटी, अहिरौली, अकबरपुर, राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज, कटका, जैतपुर, मालीपुर व अकबरपुर आदि थानों में भी अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर गोष्ठी के साथ ही जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें