फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मां स्कंदमाता की आराधना से भक्तिमय हुआ वातावरण

Sun, 28 Sep 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शारदीय नवरात्र के पंचम दिन शनिवार को नगर एवं ग्रामीण अंचलों में मां स्कंदमाता की श्रद्धाभाव से आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में तथा मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर मां से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। अकबरपुर के गायत्री माता मंदिर, पीतांबरा देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन कर चालीसा का पाठ किया व आरती की। मां दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंदमाता, जो अपने पुत्र स्कंद (कार्तिकेय) को गोद में लेकर सिंह पर सवार रहती हैं, की पूजा विशेष फलदायक मानी जाती है।
घरों में भी महिलाओं ने पारंपरिक रीति से मां की प्रतिमा को सजाकर विधि-विधान से पूजा की। जलालपुर के शीतला माता मठिया मंदिर, राजेसुल्तानपुर के भुजहिया माता मंदिर में स्थानीय लोगों के साथ आस-पास के कस्बों से भी श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें